Movie prime

सरसों के किसानों और व्यापरियों के लिए तेजी मंदी रिपोर्ट | जानिए आज कैसा रहेगा बाजार

सरसों के किसानों और व्यापरियों के लिए तेजी मंदी रिपोर्ट | जानिए आज कैसा रहेगा बाजार
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

तेल तिलहन बाजार विश्लेषण

आज खाद्य तेलों के बाजार में गिरावट का रुख देखा जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी और घरेलू स्तर पर बढ़ती सरसों की आवक से दबाव बना हुआ है। मंडी मार्केट का मानना है कि आज सरसों के बाजार पर और दबाव बढ़ सकता है।

पाम तेल: मलेशिया और इंडोनेशिया में उत्पादन बढ़ने की संभावनाओं के कारण केएलसी में भारी गिरावट देखी गई। मई अनुबंध 93 रिंगित यानी 2% घटकर 4391 पर कारोबार कर रहा है। पाम तेल की आपूर्ति बढ़ने से आगे भी दबाव रह सकता है। कांडला बंदरगाह पर सीपीओ 5 रुपये घटकर 1333 रुपये पर बंद हुआ, जबकि घरेलू बाजार में पाम तेल भी 5 रुपये प्रति 10 किलो तक कमजोर हुआ। हालांकि, होली और रमज़ान के चलते बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है।

नोट :- अगर आपको धान, चावल, सरसों, सोयाबीन, और चना के लाइव भाव चाइये तो आप 500 रुपए दे कर 6 महीनो तक लाइव भाव की सर्विस ले सकते है | जिन्हे लेनी है वही व्हाट्सअप पर मैसेज करे 9518288171 इस नंबर पर खाली भाव पूछने के लिए काल या मैसेज ना करे  |

सोया तेल: शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड (CBOT) में सोया तेल में लगातार कमजोरी जल रही है और अब सोयाबीन का रेट 5 साल के नीचे स्तर पर पहुंच गया है। कनाडा और मेक्सिको पर अमेरिका आज से टैरिफ लागू कर देगा। राष्ट्रपति ट्रम्प ने साफ़ कर दिया है कि अब यहां से आगे टैरिफ को टालने की कोई गुंजाइश नहीं है । ब्राज़ील ने सोयाबीन का लगभग 50% हिस्सा काट लिया है। हालांकि, टैरिफ लागू होने के बावजूद भी सोया तेल में किसी बड़ी तेजी की संभावना नहीं है, और वैश्विक आपूर्ति बढ़ने के कारण गिरावट का दबाव बना हुआ है। भारत में भी कैनोला तेल के बढ़ते आयात से पाम और सोया तेल पर दबाव रहेगा। अमेरिकी सोया तेल स्टॉक में बढ़ोतरी और जैव ईंधन क्षेत्र से कमजोर मांग के कारण सीबीओटी सोया तेल दबाव में है। ब्राजील में सोयाबीन उत्पादन बढ़ने से वैश्विक आपूर्ति का दबाव बना हुआ है।

सरसों तेल: सरसों की आवक 8.25 लाख बोरी तक पहुंच चुकी है और इस सप्ताह 12 लाख बोरी तक जाने की संभावना है। आवक बढ़ने के कारण सरसों में 200 रुपये तक की गिरावट आई है। भरतपुर में भाव 5861 से घटकर 5850 हो गया, जबकि जयपुर 6100 तक नीचे आ गया। आगे चलकर भरतपुर 5500 तक जा सकता है। सरसों तेल में भी कमजोरी देखी गई है, जयपुर कच्ची घानी सरसों तेल 1326 पर आ गया, और यह 1275 के स्तर तक गिर सकता है, जहां से खरीदारी की जा सकती है।

नोट :- अगर आपको धान, चावल, सरसों, सोयाबीन, और चना के लाइव भाव चाइये तो आप 500 रुपए दे कर 6 महीनो तक लाइव भाव की सर्विस ले सकते है | जिन्हे लेनी है वही व्हाट्सअप पर मैसेज करे 9518288171 इस नंबर पर खाली भाव पूछने के लिए काल या मैसेज ना करे  |

ताजा मार्केट सेंटिमेंट
वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए, खाद्य तेलों में तेजी की कोई संभावना नहीं दिख रही है। सरसों और सोया तेल में दबाव बना हुआ है, और होली के बाद मांग भी सुस्त रहने की संभावना है।
✔️ जरूरत अनुसार खरीदारी करें और बड़े स्टॉक लेने से बचें।
✔️ सरसों तेल में 1275-1300 के स्तर पर खरीदारी का अवसर मिल सकता है।
✔️ सोया तेल और पाम तेल में फिलहाल मुनाफावसूली करें और नया स्टॉक लेने से बचें।
✔ किसान साथी मौजूदा स्तरों पर माल निकाल सकते हैं। इसके बाद अगला मौका मई महीने के बाद मिलेगा। MSP पर सरसों बेचने के लिए सभी तैयारी समय से पूरी कर लें। सीज़न के पीक पर भाव MSP के नीचे फिसलने की पूरी संभावना है।

👉 चावल के लाइव भाव देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।