Movie prime

गेहूं का भाव कितना घटा | पूरे हफ्ते की तेजी मंदी रिपोर्ट | गेहूं का भाव | 22 मई 2022

क्या घटा क्या बढ़ा पूरे हफ्ते की तेजी मंदी रिपोर्ट | गेहूं का भाव | 22 मई 2022 ताजा गेहूं मार्केट अपडेट किसान साथियो जैसा की आप सबको पता है गेहूं के सीजन के दौरान आमतौर पर गेहूं भाव कमजोर होते हैं लेकिन इस साल ऐसा देखने को नहीं मिला। शुरू शुरू में अंतर्राष्ट्रीय बाजार
गेहूं का भाव कितना घटा | पूरे हफ्ते की तेजी मंदी रिपोर्ट | गेहूं का भाव | 22 मई 2022

क्या घटा क्या बढ़ा पूरे हफ्ते की तेजी मंदी रिपोर्ट | गेहूं का भाव  | 22 मई 2022

ताजा गेहूं मार्केट अपडेट

किसान साथियो जैसा की आप सबको पता है गेहूं के सीजन के दौरान आमतौर पर गेहूं भाव कमजोर होते हैं लेकिन इस साल ऐसा देखने को नहीं मिला। शुरू शुरू में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गेहूं के बढे हुए भाव को देखकर सरकार गेहूं के निर्यात को लेकर काफी उत्साहित दिख रही थी। गेहूं के निर्यात को लेकर काफी सपोर्ट भी कर रही थी। लेकिन जब गेहूं की आवक को देखकर चालू सीजन में गेहूं के उत्पादन की सही सही स्थिति साफ़ होने लगी तो सरकार यू टर्न लेती दिखाई दी। और 13 मई 2022 को सरकार ने गेहूं के निर्यात पर बैन लगा दिया।

जब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के इस बैन को लेकर निंदा होने लगी तो सरकार ने निर्यात प्रतिबंध में थोड़ी ढील देते हुए कहा की भारत उन जरुरतमंद देशों को निर्यात जारी रखेगा जिनकी खाद्य सुरक्षा के लिए भारत ने करार किया हुआ है। इसके अलावा 13 मई तक के जो भी सौदे हो चुके हैं उनकी डिलीवरी की जाएगी। 

बैन के बाद कितनी आयी गिरावट

किसान साथियो भारत में गेहूं का भाव आमतौर पर न्यूनतम समर्थन  मूल्य के आसपास या इससे कम ही रहता है लेकिन इस बार उत्तर भारत में प्राइवेट खरीद के कारण MSP के ऊपर चले गए थे। निजी व्यापारी 2200-2300 रूपए प्रति क्विंटल के आसपास किसान का गेहूं खरीद कर 2500-2600 के आसपास के भाव में निर्यात कर रहे थे। लेकिन निर्यात पर प्रतिबंध लगने के बाद उनके द्वारा ऊँचे भाव पर खरीदा हुआ माल अटक गया है। इसलिए अब उनके द्वारा गेहूं की और खरीद नहीं की जा रही है। खरीद ना होने के कारण गेहूं के भाव 200 से 300 रूपए प्रति क्विंटल तक घट गए हैं। आज सुबह बरवाला मंडी में 2010 के भाव में गेहूं बिका है। जहाँ जहाँ प्राइवेट खरीद हो रही है वहां पर भी अब 2050 के ऊपर के भाव नहीं मिल रहे हैं। हालांकि अच्छी बात यह है की भाव अभी MSP रेट 2015 प्रति के नीचे नहीं गया है। इसका मुख्य कारण यही है कि फिलहाल सरकारी खरीद चल है।

सरकार की क्या है मज़बूरी

किसान साथियों सरकार ने जन कल्याण की बहुत सारी योजनाएं चलाई हुई हैं इनमें खाद्य सुरक्षा योजना (Food Security) एक मुख्य योजना है। इस साल सरकार को खाद्य सुरक्षा योजना के तहत गेहूं की बड़ी आवश्यकता होगी लेकिन सरकार एमएसपी पर खरीद नहीं कर पा रही है। किसान ने गेहूं को रोक लिया है और एमएसपी (Minimum Support Price) पर अपना गेहूं बेचने के लिए तैयार नहीं है।  ऐसे में सरकार अपने 444 लाख टन गेहूं खरीद के लक्ष्य के मुकाबले में सिर्फ 190 लाख टन  आसपास ही गेहूं खरीद पाई है। हालांकि सरकार ने खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत गेहूं के कोटे को कम किया है और चावल के कोटे को बढ़ाया है फिर भी यह कहा जा सकता है कि सरकार द्वारा की गई खरीद पर्याप्त नहीं होगी यही बड़ा कारण है की सरकार ने गेहूं के निर्यात (Wheat Export) पर बैन लगा दिया है

लग सकती है स्टॉक लिमिट

अब खबर आ रही है कि सरकार स्टाक सीमा लागू करने पर भी विचार कर रही है। केंद्रीय खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग से इस बारे में खबरें बाहर आ रही है कि केंद्र सरकार 5 जून के बाद गेहूं पर स्टाक सीमा का निर्धारण कर सकती है। यह खबर अगर सच हो जाती है तो गेहूं का भाव और भी निचे जा सकता है।

क्या अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में गिरे हैं गेहूं का भाव?

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में गेहूं की कीमत गिरने की बजाय बढ़ गयी है। बढ़ी हुई कीमत के कारणों को हम आज विस्तार से समझने की कोशिश करेंगे। साथियो दुनियाभर में गेहूं का निर्यात लगभग 200 मिलियन टन होता है जिसमें रूस और यूक्रेन का शेयर 50-50 मिलियन मीट्रिक टन है। युद्ध की वजह से दोनों देशों की निर्यात लाइने बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं। ऐसे में भारतीय गेहूं के किसान के लिए अवसर के नए दरवाजे खुल गए थे। लेकिन अब भारत ने भी निर्यात पर बैन लगाने के बाद गेहूं की डिमांड अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ गई है।

उत्पादन पर क्या है अपडेट

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने चालू सीजन में गेहूं के उत्पादन का तीसरा अग्रिम अनुमान जारी किया है। इसके अनुमान के मुताबिक 2020-21 के मुकाबले इस साल गेहूं के उत्पादन में 2.90 फीसदी कमी रह सकती है। और अगर फरवरी 2022 में सरकार द्वारा  जारी अग्रिम अनुमान से तुलना की जाए तो गेहूं के उत्पादन में 4.41 प्रतिशत की कमी रहने का अनुमान है।

सरकार  की ओर से जारी आंकड़े बताते हैं कि चालू फसल सीजन 2021-22 में गेहूं का उत्पादन 106.41 मिलियन (10.64 करोड़) टन रह सकता है। जबकि पिछले साल गेहूं का उत्पादन 109.59 मिलियन टन रहा था। 16 फरवरी 2022 को जारी मंत्रालय के दूसरे अग्रिम अनुमान में कहा गया था कि साल 2021-22 में गेहूं का उत्पादन 111.32 मिलियन टन हो सकता है। जबकि इससे पहले साल का पूरा लक्ष्य 110 मिलियन टन रखा गया था।

रोके या बेचे

किसान साथियो मंडी भाव टुडे ने पहले भी बताया था की भारत देश गेहूं का एक बहुत बड़ा उपभोक्ता है। गेहूं के भाव का बढ़ना सरकार के लिए एक चिंता का विषय था। ऐसे में सरकार कभी नहीं चाहेगी की गेहूं के भाव बढ़ें। इसीलिए सरकार ने निर्यात पर बैन लगाया है और अब स्टॉक लिमिट लगाने पर भी विचार कर रही है। अगर ऐसा होता है तो भाव में और कमी आ सकती है। हालाँकि गेहूं की अंतराष्ट्रीय स्तर पर कमी है और सप्लाई लाइन टाइट है। ऐसे में अगर  लम्बे समय को देखा जाये तो भाव बढ़ भी सकते हैं लेकिन इतने लम्बे समय तक इन्तजार करना किसान के लिए मुश्किल है। इसलिए किसान चाहें तो अपना गेहूं msp  पर निकाल सकते हैं।

गेहूं का भाव
Wheat Rate

टोहाना मंडी में गेहूं का भाव ₹ 2030
सिरसा मंडी गेहू भाव ₹ 2040
जोबट मंडी में गेहू का भाव 2050
अलीराजपुर मंडी में गेहूं का रेट 2100
छतरपुर मंडी गेहूं का रेट 1975
बीकानेर मंडी में गेहूं का रेट 2000/2300
केकड़ी मंडी में गेहूं का रेट 2100
गंजबसोदा

गेहूँ सरबती भाव ₹ 2600/3715
सुनहरा भाव ₹ 2000/2375

बैतूल भाव ₹ 2010
मुंबई भाव ₹ 2300
किच्छा मंडी भाव ₹ 2275
दिल्ली मंडी भाव ₹ 2280
दाहोद मंडी भाव
मंडी भाव ₹ 2245
मिल भाव ₹ 2250
देवास मंडी गेहूं के प्राइस 1950/2400
वाशिम मंडी में गेहूं का रेट 1800/2300
करेली मंडी में गेहूं का रेट 1800/1950
पिपरिया मंडी में गेहूं का भाव ₹ 1940/1990

संघघी देवास भाव ₹ 2180
निमरानी भाव ₹ 2220
मालनपुर भाव ₹ 2220
देवास डिलीवरी
मीडियेटर व्यापार मिल
जूटकट्टा,कट्टा तोल में भाव ₹ 2185
बजरंग,घाटाबिल्लौद
मालवराज भाव ₹ 2110 मिल भाव ₹ 2200
सघंवी फूड देवास भाव ₹ 2170
निमरानी भाव ₹ 2210
अग्रवाल फ्लोर मिल खंडवा भाव ₹ 2210
निमरानी भाव ₹ 2220
पारख फूड देवास भाव ₹ 2115/20
पिथमपुर भाव ₹ 2130/35
अक्षत निमरानी भाव ₹ 2230
रानीसती सेंधवा भाव ₹ 2240
G K औरंगाबाद भाव ₹ 2410
साहूवाला वाघोली भाव ₹ 2400

अपील | गेहूं का भाव | आज के मंडी भाव

हमारा किसान भाइयों और व्यापारी भाइयों से निवेदन है कि फसल बेचने और खरीदने से पहले, अपने पास की मंडी मे भाव का पता कर ले भावों की जानकारी सार्वजानिक स्रोतों से प्राप्त की गयी है इस डाटा का उपयोग से होने वाली हानि के लिए मंडी भाव टुडे किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं है । इसलिए वायदा कारोबार को लगातार मॉनिटर करते रहें। फसलों के भाव की अनिश्चितता को देखते हुए माल बेचने या खरीदने के लिए अपने विवेक का इस्तेमाल करें। अगर आप वीडियो के माध्यम से जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारा यूट्यूब चैनल “ मंडी भाव टुड” को जरूर सब्सक्राइब करें। आज के ताजा मंडी भाव,आज के ताजा मंडी भाव,आज के ताजा मंडी भाव

Aaj Ka gehu Ka Bhav 2022 | आज का गेहूं का भाव 2022 | today gehu  rate | gehu ka bhav Today | gehu  ka bhav | gehun  ka rate | aaj ka gehu  ka bhav | gehu  ka kya rate hai | gehu  ka mandi bhav
Aaj ka Mandi bhav Batao, Online Commodity Prices (Agricultural Produce Market Committee- APMC Report) mandi Rajasthan Daily Bhav Update Anaj Mandi Rates Today, 21 April 2022 Grain Market Live, कृषि उपज मंडियों की ताजा तेजी-मंदी की लाइव दैनिक रिपोर्ट (Taja Bhav 2022) आज के लेटेस्ट हाजिर बाजार भाव, यहाँ www.mandibhavtoday.net पर प्रस्तुत की गयी है।

यह भी पढ़ें – जौ मे आई ज़बरदस्त तेजी | दुगना हुआ जौ का भाव | ताजा रिपोर्ट

यह भी पढ़ें –नरमा कपास ने दर्ज किया ऐतहासिक भाव | क्या जायेगा 15000 का भाव | नरमा तेजी मंदी रिपोर्ट