Movie prime

सुबह मंदी शाम को तेजी | रोके या बेचे | गेंहू जौ सरसों धान ग्वार नरमा के भाव और मार्केट तेजी मंदी रिपोर्ट

बढ़ते घटते भाव रोके या बेचे | तेजी मंदी रिपोर्ट दोस्तों फसलों के बाजार में बहुत जबरदस्त गहमागहमी चल रही है क्या बढ़ेगा या घटेगा इसका अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल हो गया है। चाहे सरसों, नरमा, ग्वार, जौ किसी भी फ़सल के भाव स्थिर नहीं है। ऐसे में सही समय पर सही जानकारी आपको अपनी
सुबह मंदी शाम को तेजी | रोके या बेचे | गेंहू जौ सरसों धान ग्वार नरमा के भाव और मार्केट तेजी मंदी रिपोर्ट

बढ़ते घटते भाव रोके या बेचे | तेजी मंदी रिपोर्ट

दोस्तों फसलों के बाजार में बहुत जबरदस्त गहमागहमी चल रही है क्या बढ़ेगा या घटेगा इसका अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल हो गया है। चाहे सरसों, नरमा, ग्वार, जौ किसी भी फ़सल के भाव स्थिर नहीं है। ऐसे में सही समय पर सही जानकारी आपको अपनी फसल का सही भाव दिलवा सकती है। इसलिए किसान भाइयों की मदद के लिए मंडी भाव टुडे पर हम डेली मार्केट अपडेट लेकर आते हैं उम्मीद है आपको हमारे लिए बहुत पसंद आ रही होगी।

सरसों की मार्केट अपडेट एवं तेजी मंदी रिपोर्ट

मार्च क्लोजिंग के कारण व्यापार कम होने से बुधवार को सरसों की कीमतों में सुबह मार्केट खुलते ही हल्की नरमी दर्ज की गई थी, लेकिन शाम होते होते फिर से माहौल बदलता नज़र आया और सरसों में तेजी दर्ज की गई। ब्रांडेड तेल कंपनियों में सलोनी प्लांट ने भी शाम को 50 रुपए भाव बढ़ाकर कारोबार किया। जयपुर मंडी में कंडीशन सरसों के भाव शाम तक बढ़ कर 7200 रुपए हो गया वहीं टोंक मंडी में सरसों 7220 रुपए प्रति क्विंटल पर दिखाई दी। दिल्ली में सरसों के भाव 6900 के रहे। भरतपुर मे पर 6800 रुपये प्रति क्विंटल का व्यापार हुआ।

हरियाणा की मंडियों में सरसों के भाव 6300 रुपए से लेकर 6800 रुपए के बीच में कारोबार हुआ। रेवाड़ी मंडी में सरसों 6750 और चरखी दादरी में ₹6800 टॉप भाव देखने को मिला। सलोनी प्लांट पर सुबह में भाव टूटकर ₹7600 हो गए थे जोकि शाम को फिर से बढ़कर 7650 तक रहे।

सरसों की कुल आवक

आवक की बात करें तो सरसों की कुल आवक लगभग 5 से 6 लाख बोरी की देखने को मिली। सरसों की आवक दिन-प्रतिदिन घटती नजर आ रही है किसान ने भाव बढ़ने की उम्मीद में सरसो को रोक लिया है अब यह माना जा रहा है कि अप्रैल के महीने में सरसों की आवक में उछाल देखने को मिल सकता है।

राजस्थान सरसों की आवक 350000
मध्य प्रदेश सरसों की आवक-30000
उत्तर प्रदेश सरसों की आवक-60000
हरियाणा&पंजाब सरसों की आवक-50000
गुजरात सरसों की आवक-30000
अन्य राज्य सरसों की आवक-50000
सम्पूर्ण भारत सरसों की कुल आवक 570000 बोरी

व्यापारियों के अनुसार मार्च क्लोजिंग के कारण जहां मिलों की खरीद कम रही, वहीं मंडियां बंद होने के कारण दैनिक आवकों में भी कमी आई। जानकारों के अनुसार विदेशी में खाद्य तेलों के भाव में गिरावट आई तो, घरेलू बाजार में भी नरमी आने की उम्मीद है।

विदेशी बाजार रिपोर्ट

रूस और यूक्रेन के बीच हुई बातचीत के बाद कुछ शहरों में हमले बंद करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि युद्ध समाप्ति की कयास लगाना अभी जल्दबाजी होगी क्योंकि रूस ने शांति वार्ता को धीमा किया है और पूर्वी हमले को आगे बढ़ा दिया है। लेकिन फिर भी इस निर्णय के लिये जाने के बाद कच्चे और सोया तेल की कीमतों में गिरावट आई, हालांकि संयुक्त राज्य अमेरिका ने चेतावनी दी कि खतरा अभी कम नहीं हुआ है। यूक्रेन से 45000 टन सूरजमुखी तेल लेने का सौदा हो चुका है। शिकागों में इलेक्ट्रोनिक ट्रेडिंग में शाम के सत्र में सोयाबीन, सोया तेल और तिलहन की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

रोके या बेचे

दोस्तों सरसों के भाव को लेकर परिस्थिति दिन प्रतिदिन बदल रही है अगर रूस और यूक्रेन का समझौता हो जाता है तो सरसों के भाव में नरमी आने का खतरा बना रहेगा। सरसों किसानों को सरसों बेचने का निर्णय लेने के लिए दिन प्रति दिन के घटनाक्रम को लगातार देखते रहना चाहिए। अप्रैल में आवक दबाव देखने को मिल सकता है अतः मौजूदा भावों पर सरसों को स्टॉक करने की सलाह नहीं दी जा सकती लेकिन लंबे समय के लिए सरसों का स्टॉक लाभदायक हो सकता है

सरसों का भाव
Sarso ka bhav

जयपुर मंडी सरसों भाव ₹ 6975 से 7200 शाम तो 100 रूपए तेज
दिल्ली भाव ₹ 6850/6900
चरखा दादरी भाव ₹ 6750/6800
हापुड़ भाव ₹ 6350/6500
आगरा भाव ₹ 7450/7650
अलवर भाव ₹ 7000
भरतपुर भाव ₹ 6825
निवाई भाव ₹ 7050
टोंक भाव ₹ 7030
जींद मंडी सरसो भाव ₹ 6410
कैथल मंडी सरसों भाव ₹ 6380
भूना मंडी सरसों भाव ₹ 6501
रतिया मंडी सरसों भाव ₹ 6440
आदमपुर मंडी सरसो भाव ₹ 6453
समालखा मंडी सरसों भाव ₹ 6431
गोलूवाला मंडी सरसों भाव ₹ 5900 से 6500
फतेहाबाद मंडी सरसों भाव ₹ 6465
सताना मंडी सरसों भाव ₹ 6100 से 6500
हिसार मंडी सरसों भाव ₹ 6500
जुलाना मंडी सरसों भाव ₹ 6500
रायसिंहनगर मंडी सरसों भाव ₹ 6550
हनुमानगढ़ मंडी सरसों भाव ₹ 6600
कालाँवली मंडी सरसों भाव ₹ 6372
बरवाला मंडी सरसों भाव ₹ 6575
रेवाड़ी मंडी सरसों भाव ₹ 6750
ऐलनाबाद मंडी सरसों भाव ₹ 6433
श्रीविजयनगर मंडी सरसों भाव ₹ 6464
मथुरा मंडी सरसों भाव ₹ 6539
छर्रा मंडी सरसों भाव ₹ 6000 से 6280
नोहर मंडी सरसों भाव ₹ 6620
सुमेरपुर भाव ₹ 6900
तरनतारन मंडी भाव ₹ 5300 से 6350
गोयल कोटा भाव ₹ 7000
आगरा बीपी भाव ₹ 7450
आगरा शरदा भाव ₹ 7450
जयपुर खल भाव ₹ 2900 से 2935 तेजी ₹10
भट्टू मंडी सरसों भाव ₹ 6550
सरसों प्लांट टोंक, निवाई 7175/7200
बारां भाव ₹6200/6800
आगरा / शमशाबाद/दिगनेर भाव ₹ 7650
अलवर सलोनी भाव ₹ 7650
कोटा सलोनी भाव ₹ 7650
ग्वालियर भाव ₹ 6200/6600 आवक 5000
गंगानगर भाव ₹ 6200/6600

सरसों खल का भाव

अलवर भाव ₹ 2850 भाव डाउन ₹ 25
भरतपुर भाव ₹ 2900
बूंदी भाव ₹ 2900 भाव डाउन ₹ 25
कोटा भाव ₹ 2850 भाव डाउन ₹ 25
सुमेरपुर भाव ₹ 2850
जोधपुर भाव ₹ 2850
नेवाई भाव ₹ 2800
टोंक भाव ₹ 2790
केकरी भाव ₹ 2820
आगरा भाव ₹ 3101/3135
चरखी दादरी भाव ₹ 2850
भरतपुर भाव ₹ 2900
अलवर भाव ₹ 2850
नेवाई भाव ₹ 2800
कोटा भाव ₹ 2850
टोंक भाव ₹ 2790

नरमा की मार्केट अपडेट और तेजी मंदी रिपोर्ट

देशभर की मंडियों में नरमा-कपास में तेजी जारी है। कच्चे कपास की तुलना में रूई में ज्यादा उछाल आ रहा है, जिससे कपड़ा उद्योग चिंतित है। व्यापरियों ने कपास के आयात शुल्क को समाप्त करने की मांग की है। उत्तर भारत की मंडियों में बुधवार को नरमा के भाव 11 हजार से उपर और 12 हजार से कुछ नीचे कारोबार करते दिखाई दिए। हल्की सी नरमी जरूर देखने को मिली है। मंडी भाव टुडे ने पहले भी बताया है कि फ़िलहाल नरमा में अच्छे भाव चल रहे हैं। इन भावों पर निकला जा सकता है। ओवर ऑल देखें तो बड़ी मंदी नरमा में नहीं है लेकिन कोई बड़ी तेजी की उम्मीद भी कम है। हरियाणा के सिरसा में नरमा रेट 11500, आदमपुर में 10750, ऐलनाबाद में 11585 रुपए के स्तर पर कारोबार हुआ। राजस्थान की गोलुवाला मंडी में 11800 रुपए के स्तर पर नरमा की बोली हुई। देश की प्रमुख एग्रो कमोडिटी एजेंसी स्मार्ट इनफो के अनुसार बुधवार को देश भर में 34 हजार गांठों से कम की आवक रह गई है।

नरमा का ताजा भाव

सिरसा मंडी भाव ₹ 11500
आदमपुर मंडी भाव ₹ 10750
मनसा मंडी भाव ₹ 11380
नरवाना मंडी भाव ₹ 10100
फतेहाबाद मंडी भाव ₹ 10800
ऐलनाबाद मंडी भाव ₹ 11575
बरवाला मंडी भाव ₹ 10230
संगरिया मंडी भाव ₹ 11425
सिरसा मंडी भाव ₹ 11500
अबोहर मंडी भाव ₹ 11300
भूना मंडी भाव ₹ 11000 

गेहूँ के भाव और तेजी मंदी रिपोर्ट

दोस्तों MP में नए गेहूं की आवक शुरू हो चुकी है इसके अलावा राजस्थान पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश मे आवक शुरू होने वाली है। गेंहू के भाव फ़िलहाल सही चल रहे हैं इन भावों पर माल निकाला जा सकता है। रूस और यूक्रेन समझोते की तरफ जा रहे हैं और सीज़न पर आवक का दबाव देखने को मिल सकता है और भाव MSP की तरफ जा सकता है।

गेहूँ रेट

उत्तर प्रदेश/राजस्थान पुरानी भाव ₹ 2270
मध्य प्रदेश भाव ₹ 2230
हरियाणा नया गेहूं भाव ₹ 2230

धान की मार्केट अपडेट और तेजी मंदी रिपोर्ट

दोस्तों धान 1121 के भाव 4400 से 4500 के बीच आकर स्थिर हो गए हैं। बासमती चावल की डिमांड अच्छी देखने को मिल रही है और भाव भी सीज़न का टोप दिखा रहे हैं। बुधवार को बासमती 30 नंबर में अच्छी तेजी देखने को मिली और भाव ₹ 3980 तक पहुँच गए। मंडी भाव टुडे ने पहले ही बताया था कि बासमती 30 नंबर में जल्दी ही ₹ 4000 प्रति क्विंटल के भाव देखने को मिलेंगे ठीक ऐसा ही देखने को मिल रहा है। दोस्तों बासमती 1121 स्टीम चावल 8700 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है जबकि सेला क्वालिटी मे भाव 7850 के हैं। चावल के इन भावों को देखकर बासमती धान के भाव 4400-4500 सटीक बैठ रहे हैं। यहां से आगे कोई बड़ी तेजी आना थोड़ा सा मुश्किल लग रहा है।

बासमती चावल के ताजा भाव

बासमती 30 सेला भाव ₹ 6700-6750
1121 सेला भाव ₹ 7800-7850
1121 स्टीम भाव ₹ 8650-8700
1718 स्टीम भाव ₹ 8300-8350
1718 सेला भाव ₹ 7650-7600
1509 स्टीम भाव ₹ 8250-8300
1509 सेला भाव ₹ 7500-7550
1509 गोल्डन सेला भाव ₹ 7950-8000
1401 स्टीम भाव ₹ 7750-7800
1401 सेला भाव ₹ 7050-7100
DP स्टीम MP लोड भाव ₹ 7000-7050
DB सेला भाव ₹ 6800-6850
सुगंधा स्टीम भाव ₹ 7200-7250
सुगंधा सेला भाव ₹ 6600-6650
सरबती स्टीम भाव ₹ 5600-5650
सरबती सेला भाव ₹ 5200-5250
सरबती गोल्डन सेला भाव ₹ 5450-5500.
RS 10 स्टीम भाव ₹ 6150-6200
RS 10 सेला भाव ₹ 5600-5650
PR स्टीम भाव ₹ 3450-3500
PR सेला भाव ₹ 3450-3500

धान के ताजा भाव

Dhaan 1121, 1509, DP, 1401, TAAJ, परमल, सुगंधा, सरबती,  धान किस्मों के लेटेस्ट मार्केट प्राइस Rate क्या हैं धान 1509 Dhan ka rate, 1509 dhan Price in Punjab, Haryana, Rajasthan Kota, UP MP Dabra 2021-2022 | 1509 dhan ka rate today 2022, Dhan ka aaj ka rate नीचे  देख सकते है

हांसी मंडी
धान 1121 भाव ₹ 4450

कोटा मंडी
धान 1121 भाव ₹ 4300/4400
धान सुगंधा भाव ₹ 3500/3700
धान 1509 भाव ₹ 3500/3800
धान 1718 भाव ₹ 4000/4450

पिपरिया मंडी
धान पूसा भाव ₹ 3000/3550

अमृतसर मंडी
धान 1121 भाव ₹ 4400
धान 1718 भाव ₹ 4200

समालखा मंडी
धान 1121 भाव ₹ 4461
धान बासमती भाव ₹ 3751

जहांगीराबाद मंडी
धान 1121 भाव ₹ 4400
धान 1509 भाव ₹ 4100
धान 1718 भाव ₹ 4400
धान सरबती भाव ₹ 2700
धान सुगंधा भाव ₹ 3550

तरावडी मंडी
धान 1509 भाव ₹ 3550
धान सरबती भाव ₹ 2400
धान 1121 भाव ₹ 4200
धान बासमती भाव ₹ 3900
धान परमल भाव ₹ 1850
धान DP लोकल भाव ₹ 3500

तरनतारन मंडी
आवक 2500 बैग्स
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4270
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4350
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4190
धान P7 भाव ₹ 4061

मैनपुरी मंडी
धान 1121 भाव ₹ 3850
धान 1718 भाव ₹ 3850
धान सुगंधा ₹ 3250
धान 1509 भाव ₹ 3450

कोटकपूरा मंडी
आवक 800 बैग्स कंबाइन
धान 1121 भाव ₹ 4100 से 4350.
धान 1718 भाव ₹ 4230

बूंदी मंडी
धान 1121 भाव ₹ 4200/4300
धान 1718 भाव ₹ 4200/4300
धान 1509 भाव ₹ 3900/4000
धान सुगंधा भाव ₹ 3600/3700

डबरा मंडी
धान 1121 भाव ₹ 4220
धान 1718 भाव ₹ 4365

सिरसा मंडी
धान 1401 भाव ₹ 4070

कैथल मंडी
धान बासमती भाव ₹ 3820

ग्वार के भाव मार्केट अपडेट और तेजी मंदी रिपोर्ट

दोस्तो पिछले 1 हफ्ते के ग्वार के भाव को देखें तो लगभग ₹ 400 से ₹ 500 की तेजी आ चुकी है। दोस्तों मंडी भाव टुडे पर हमने एक हफ्ता पहले ही बताया था कि ग्वार में धीरे-धीरे तेजी का माहौल बन रहा है। ठीक ऐसा ही देखने को मिला भी है। बुधवार को कई मंडियों में ग्वार के भाव 6000 को पार कर गए। ऐलनाबाद में ग्वार के भाव तेज होकर ₹ 6200 प्रति क्विंटल तक पहुंच गये। ग्वार गम में भी अच्छी खासी तेजी देखने को मिल रही है वायदा बाजार में यह 12125 तक आ चूका है।  आगे की बात करें तो ग्वार के फंडामेंटल अभी भी मजबूत दिख रहे हैं जल्दी ही भाव ₹6500 प्रति कुंटल का लेवल दिखा सकते हैं

ग्वार के ताजा भाव

आदमपुर ग्वार भाव ₹ 5960
रायसिंहनगर ग्वार भाव ₹ 6036
ऐलनाबाद ग्वार भाव ₹ 6200 तेजी 200
बीकानेर ग्वार भाव ₹ 6130
जोधपुर ग्वार भाव ₹ 6027
गोलूवाला ग्वार भाव ₹ 5750
हनुमानगढ़ ग्वार भाव ₹ 6000
श्रीमाधोपुर ग्वार भाव ₹ 5850
सरदार शहर ग्वार भाव ₹ 6000
श्रीविजय नगर ग्वार भाव ₹ 5935
सिरसा ग्वार भाव ₹ 5960

जौ की मार्केट अपडेट और तेजी मंदी रिपोर्ट

रूस और यूक्रेन का समझौता होने की आशंका के चलते जौ के भाव में मन्दी देखने को मिली है। जौ के अच्छे भाव को देखते हुए मंडी भाव टुडे ने जौ बेचने के बारे में सोचने को कहा था। जो कि आवक धीरे-धीरे बढ़ने लगी है और इसका दबाव भाव पर देखने को मिल सकता है।

जौ के ताजा भाव

पीलीबंगा भाव ₹ 2796
आदमपुर भाव ₹ 2500
विजय नगर भाव ₹ 2700
गोलूवाला भाव ₹ 2752
सादुल शहर भाव ₹ 2880
रायसिंहनगर भाव ₹ 2901
श्रीमाधोपुर भाव ₹ 2970
सिरसा भाव ₹ 2935
ऐलनाबाद भाव ₹ 2775

अपील | फसलों के भाव | तेजी मंदी रिपोर्ट | Teji Mandi Report

हमारा किसान भाइयों और व्यापारी भाइयों से निवेदन है कि फसल बेचने और खरीदने से पहले, अपने पास की मंडी मे भाव का पता कर ले भावों की जानकारी सार्वजानिक स्रोतों से प्राप्त की गयी है इस डाटा का उपयोग से होने वाली हानि के लिए मंडी भाव टुडे किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं है । इसलिए वायदा कारोबार को लगातार मॉनिटर करते रहें। फसलों के भाव की अनिश्चितता को देखते हुए माल बेचने या खरीदने के लिए अपने विवेक का इस्तेमाल करें। अगर आप वीडियो के माध्यम से जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारा यूट्यूब चैनल “ मंडी भाव टुड” को जरूर सब्सक्राइब करें।

यह भी पढ़ें – सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट | 27 मार्च 2022  

यह भी पढ़ें –नरमा कपास ने दर्ज किया ऐतहासिक भाव | क्या जायेगा 15000 का भाव | नरमा तेजी मंदी रिपोर्ट

यह भी पढ़ें – क्या गेंहू में MSP के ऊपर भाव मिलेंगे ? रिपोर्ट

आलू प्याज के भाव के लिए यहाँ क्लिक करें

तेजी मंदी रिपोर्ट सरसों

तेजी मंदी रिपोर्ट जौ