Movie prime

अगले एक हफ्ते में कहाँ कहाँ बदलेगा मौसम | कहां होगी बारिश | जाने इस रिपोर्ट में

अगले एक हफ्ते में कहाँ कहाँ बदलेगा मौसम | कहां होगी बारिश | जाने इस रिपोर्ट में
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दोस्तों वर्तमान मेंपश्चिमी विक्षोभ धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है  पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पहाड़ी क्षेत्रों में देखा जा रहा है। 18 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर पहुंच चुका है,और 22 जनवरी को इसका प्रभाव और बढ़ेगा। 23 और 24 जनवरी को इसके कारण उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी देखी जा सकती है। जिसका असर गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, और आसपास के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम हिमपात के रूप में दिखाई दे रहा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे पहाड़ों पर भी हल्का हिमपात हो सकता है। 

19 और 20 जनवरी के बीच इन क्षेत्रों में थोड़ी कमी देखी जाएगी, लेकिन 22 जनवरी को एक और बड़ा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जो ज्यादा प्रभावशाली होगा। 23 और 24 जनवरी को इन क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की संभावना है। गिलगित, बाल्टिस्तान, लद्दाख, कारगिल, जम्मू-कश्मीर के कौजीगुंड, पहलगाम, रोटांग पास, कुल्लू-मनाली, और धर्मशाला जैसे इलाकों में भारी हिमपात हो सकता है। उत्तराखंड के केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, और यमुनोत्री जैसे तीर्थ क्षेत्रों में भी 23 और 24 जनवरी को अच्छा हिमपात हो सकता है।

22 जनवरी के बाद पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। यह बारिश मुख्य रूप से 23 जनवरी को शुरू होगी और 24 जनवरी तक प्रभावी रहेगी। खासतौर पर पंजाब और हरियाणा के उत्तरी क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां अधिक देखी जाएंगी। इन इलाकों में ठंड और कोहरा भी बढ़ सकता है

अगले कुछ दिनों का मौसम पूर्वानुमान

19 जनवरी: गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और लद्दाख में हल्की से मध्यम बर्फबारी।

20-21 जनवरी: बर्फबारी में थोड़ी कमी आएगी क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ेगा।

22 जनवरी: पहाड़ी क्षेत्रों में फिर से हिमपात शुरू होगा।

23-24 जनवरी: पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी चरम पर होगी।

राजस्थान मौसम अपडेट

राजस्थान के गंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, बारमेर, सिरोही, पाली, उदयपुर, और प्रतापगढ़ जैसे इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। हनुमानगढ़ और चूरू के पूर्वी इलाकों, झुंझुनू, सीकर, अलवर, जयपुर, दौसा, भरतपुर, और करौली में 23 जनवरी को हल्की बारिश का अनुमान है। 24 जनवरी को ये गतिविधियां खत्म हो जाएंगी।

मध्य प्रदेश मौसम अपडेट

मध्य प्रदेश के ग्वालियर संभाग और आस-पास के इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर यहां नहीं दिखेगा।

हिमाचल प्रदेश मौसम अपडेट

अगर हिमाचल प्रदेश की बात करें तो ऊंचे पहाड़ों पर, जैसे चंबा, लाहौल स्पीति वगैरह में, आज के दिन स्नोफॉल हो सकता है। बाकी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। 23 और 24 तारीख को भारी बर्फबारी होने की संभावना है। इस दौरान कुल्लू, मनाली, और शिमला में बर्फबारी दिखाई देगी। इसके अलावा निचले इलाकों में बारिश भी हो सकती है। 24 तारीख को उत्तराखंड में भी अच्छा स्नोफॉल देखने को मिलेगा, विशेष रूप से गढ़वाल, नैनीताल, और चंपावत में। हरिद्वार और ऋषिकेश जैसे निचले इलाकों में भी बारिश होने का अनुमान है।

पंजाब मौसम हाल

पंजाब में 23 जनवरी को बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती हैं। 24 जनवरी को बारिश पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, फतेहगढ़ साहब, और पटियाला जैसे क्षेत्रों में सीमित हो जाएगी। हालांकि फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, और फजली में बारिश की संभावना कम है। 23 तारीख को अधिकतर इलाकों में अच्छी बारिश होगी। 24 तारीख को बारिश उत्तर-पूर्वी और पहाड़ों से सटे इलाकों में सीमित हो जाएगी।

हरियाणा का मौसम 

हरियाणा में मौसम फिलहाल साफ रहेगा और तापमान बढ़ सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 23 जनवरी को बारिश होगी। फतेहाबाद और सिरसा जैसे इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। अन्य इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना है। 24 जनवरी को बारिश की गतिविधियां पंचकुला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, और करनाल जैसे इलाकों तक सीमित हो जाएंगी।

उत्तर प्रदेश मौसम अपडेट

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भागों में 23 और 24 जनवरी को बारिश की संभावना है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, और बदायूं जैसे इलाकों में बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। प्रयागराज में कुंभ मेले के दौरान किसी भी मौसम संबंधी समस्या की संभावना बनती नजर नहीं आ रही है।

बिहार,झारखंड,पश्चिम बंगाल और सिक्किम मौसम अपडेट

बिहार के पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सहरसा, अररिया, किशनगंज, जमुई, नालंदा, जहानाबाद, पटना, गया, और नवादा जैसे इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। कोहरा हो सकता है परंतु बारिश नहीं होगी |

झारखंड के गढ़वा, पलामू, देवघर, धनबाद, रांची, खूंटी, और जमशेदपुर जैसे क्षेत्रों में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा। 

पश्चिम बंगाल में कोई मौसमी गतिविधि नहीं दिखेगी। सिक्किम में बादल छा सकते हैं, 

पूर्वोत्तर राज्य का मौसम

पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम शांत रहेगा।

छत्तीसगढ़, उड़ीसा, गुजरात, महाराष्ट्र

छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट देखी गई थी, लेकिन 24 घंटे के बाद तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। 

उड़ीसा में भी तापमान में थोड़ी गिरावट होगी, लेकिन 24 घंटे के बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी।

गुजरात में तापमान बढ़ने के बाद अब फिर से गिरावट देखी जाएगी। लेकिन कड़ाके की सर्दी अब खत्म हो गई है। मौसम ठंडा रहेगा

महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्रों में तापमान स्थिर रहेगा और धीरे-धीरे वृद्धि होगी।

दक्षिण भारत के मौसम के मिजाज

दक्षिण भारत में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन श्रीलंका के पास सक्रिय है। इसका असर तमिलनाडु में दिखाई देना शुरू हो गया है। तमिलनाडु के तटीय इलाकों में बारिश और गरज-चमक की संभावना है। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, और कर्नाटक में कोई भी मौसम गतिविधि नहीं होगी। केरल के दक्षिणी हिस्सों में और तमिलनाडु के कुछ इलाकों, जैसे कुड्डलोर, परमकुडी, करूर, डिंडीगुल, शिवगंगा, मदुरै, थूथुकुडी, विरुधुनगर, तिरुनेलवेली, और रामनाथपुरम में बारिश हो सकती है। चेन्नई और आसपास के इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है। लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार के दक्षिणी द्वीप समूहों में भी बारिश हो सकती है।

 सौजन्य : मौसम विभाग

👉 चावल के लाइव भाव देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।