Movie prime

अंतराष्ट्रीय बाजार हिला | ग्वार 12 हज़ार व सरसों 10 हज़ार | कितना इन्तजार ओर | ग्वार तेजी मंदी व सरसों रिपोर्ट

ग्वार व सरसों बोई है तो ये रिपोर्ट जरूर देखना ग्वार तेजी मंदी व सरसों रिपोर्ट : दोस्तों, अगर अभी तक आपने सरसों व ग्वार को बचा कर रखा है और अच्छी तेजी का इन्तजार कर रहे हो, तो अब आपका इन्तजार ख़त्म होने वाला है। क्यूंकि इस रिपोर्ट को पढ़ने के बाद आपके मन में
अंतराष्ट्रीय बाजार हिला | ग्वार 12 हज़ार व सरसों 10 हज़ार | कितना इन्तजार ओर | ग्वार तेजी मंदी व सरसों रिपोर्ट

ग्वार व सरसों बोई है तो ये रिपोर्ट जरूर देखना

ग्वार तेजी मंदी व सरसों रिपोर्ट : दोस्तों, अगर अभी तक आपने सरसों व ग्वार को बचा कर रखा है और अच्छी तेजी का इन्तजार कर रहे हो, तो अब आपका इन्तजार ख़त्म होने वाला है। क्यूंकि इस रिपोर्ट को पढ़ने के बाद आपके मन में जितने भी सवाल होंगे, उन सभी के जबाब मिल जायेंगे। तो इस पोस्ट में ग्वार व सरसों की तेजी मंदी व सटीक रिपोर्ट एक-एक करके डिसकस करेंगे।

सरसों की सम्पूर्ण जानकारी

पिछले दो दिन लगातार गिरावट के बाद शुक्रवार को सरसों बाजार में सुधार दिखाई दिया। हालांकि सुबह बाजार डाउन ही खुला, लेकिन दोपहर के बाद बाजार फिर तेजी की तरफ चलता हुआ दिखाई दिया।

जान बूझकर सरसों भाव गिराने का चला अभियान

तेल मिलर्स द्वारा सरसों की बड़े स्तर पर खरीद करने के उद्देश्य से बाजार को जान बूझकर गिराने का अभियान चलाया गया और जैसे ही बाजार 500 रुपए से अधिक गिरावट की ओर बढ़ा, लोगों ने बिकवाली रोक दी। दो दिन तक भरतपुर, कोटा क्षेत्र में 5 से 8 हजार गट्टों की आवक हो रही थी, जो शुक्रवार को मात्र दो हजार पर सिमटती हुई दिखाई दी। आवक घटते ही बाजार में सुधार दिखाई देने लगा।

सरसों की उपलब्धता का होगा संकट

दोस्तों, अब सरसों की उपलब्धता का संकट और बढ़ता हुआ दिखाई देगा तथा बाजार यहां से और तेजी के साथ आगे बढ़ेगा। जानकारों ने बताया कि सरसों की नई फसल आने में अभी एक महीने से अधिक का समय है और सरसों की आवक का सही दबाव मार्च के पहले सप्ताह में दिखाई दे सकता है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी खाद्य तेलों में तेजी का माहौल है।

अंतराष्ट्रीय बाजार के क्या है हालात ( सरसों रिपोर्ट )

दोस्तों, आपकी जानकारी के लिए बता दें की मलेशिया और इंडोनेशिया द्वारा पाम तेल के निर्यात पर नियंत्रण की खबरों के बाद सरसों का बाजार और तेज होता हुआ दिखाई दे रहा है। शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड में सोयाबीन, सोया तेल में काफी तेजी है और पहली बार क्रूड ऑयल 90 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है। इन सब कारणों से भी खाद्य तेलों के बाजार में सुधार की गुंजाइश है। और सरसों एक बार फिर इतिहास रच सकता है, ऐसी बाजार के जानकारों की राय है।

क्या रही सरसों बाजार की चाल

शुक्रवार को भरतपुर का बाजार 7070 रुपए पर खुला और कुछ देर के बाद इसमें तेजी दर्ज हुई तथा बाजार 7150 के स्तर पर आता दिखाई दिया। सलोनी ने 100 रुपए बढ़ाकर फिर से 8100 का स्तर बनाया। जयपुर सुबह 7550 और दिल्ली 7300 पर शुरू होने के बाद इनमें भी 50-50 रुपए का सुधार दर्ज हुआ है।

नई सरसों का कारोबार 6 हजार से उपर के भाव पर हो रहा है। हिंडोन में मामूली नई सरसों की आवक दर्ज हुई है, जिसका भाव 6400 रुपए बोला गया है। हालांकि शुक्रवार को नई सरसों की कहीं आवक दिखाई नहीं दी, लेकिन छिटपुट आवकें अब शुरू होने की संभावना है।

सरसों रिपोर्ट : रोकें या बेचें

दोस्तों, नई सरसों की आवक आने में अभी लगभग 1 महीने का समय है। लेकिन इसका मतलब ये बिलकुल भी नहीं है की 31वे दिन से सरसों का भाव डाउन चला जायेगा। बल्कि नई सरसों आने के 10-15 दिन पहले से ही सरसों के भाव डाउन होने सुरु हो जायँगे। इसलिए भाइयों, आपको लगे की अभी भाव अच्छा है तो सरसों को निकालते रहिये। वैसे बाजार के जानकारों की मानें तो आगे अब सरसों में तेजी ही देखने को मिल सकती है।

दोस्तों खाद्य तेलों में तेजी है। अगर जानकारों की मान के चलें तो नई फसल आने में अब और विलंब हो सकता है इसके अलावा यदि आने वाले दो-चार दिन में बारिश ओलावृष्टि होती है तो सरसों के उत्पादन पर भी असर देखने को मिल सकता है। हालांकि हम बिलकुल नहीं चाहते कि ऐसा हो।

बहरहाल भरतपुर कोटा लाइन से लेकर दिल्ली तक व्यापारियों व सरसों तेल मिलरों को किसी भी भाव में नॉन कंडीशन सरसों उपलब्ध नहीं है। ऐसे में तेजी का माहौल जरूर है लेकिन यह तेजी लंबी नहीं टिक पाएगी। अगर आप किसान हैं और आपको रिस्क नहीं लेना है तो फिलहाल अच्छे भाव चल रहे हैं और इन भावों पर आप अपनी सरसों बेच सकते हैं

ग्वार रिपोर्ट व ग्वार तेजी मंदी रिपोर्ट

ग्वार रिपोर्ट व ग्वार तेजी मंदी रिपोर्ट : दोस्तों, ग्वार सीड और ग्वार गम में तेजी का इंतजार लंबा होता जा रहा है। हालांकि पिछले एक सप्ताह से वायदा बाजार में ग्वार गम और ग्वार सीड दोनों ही अच्छी तेजी दिखा रहे हैं। ग्वार गम 12500 और ग्वार सीड 6500 से उपर का कारोबार कर चुके हैं।

क्या कहते है विशेषज्ञ ग्वार को लेकर

आपको बता दें की ग्वार को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गम और चूरी की निर्यात मांग एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, लेकिन इसमें धीरे-धीरे हर माह सुधार देखा जा रहा है। इसलिए निर्यातक व्यापारी से लेकर देशभर के ग्वार मिलर्स और स्टॉकिस्ट संभलकर कदम रख रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार मार्च के दूसरे तीसरे सप्ताह में ग्वार गम का भाव यहां से 3 से 5 हजार रुपए तेज हो सकता है और ग्वार सीड का भाव भी 80 रुपए से 100 रुपए के किलोग्राम के स्तर पर जा सकता है। फिलहाल बाजार की दिशा सकारात्मक बनी हुई है और मामूली उतार-चढ़ाव के साथ बाजार का रूख तेजी की तरफ है।

क्या बनी ग्वार की स्थिति

क्योंकि कोरोना की दहशत अभी भी बाजार के किसी न किसी कोने में आंखें दिखा रही हैं। इस सीजन में 4000 – 4200 से चलकर ग्वार सीड 6000 तक पहुंच गया है। यही स्थिति ग्वार गम की है, जो हाजिर में 11 हजार से उपर का कारोबार कर रहा है।

अंतराष्ट्रीय बाजार से क्या है ग्वार की खबर

दोस्तों, अगर बात करें अंतराष्ट्रीय खबर की तो, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में निर्यात मांग निरतंर चल रही है और चूंकि इस बार उत्पादन काफी कम है तो सामान्य मांग को भी अतिरिक्त मांग माना जा सकता है। सामान्य मांग की पूर्ति के लिए भी क्वालिटी का ग्वार सीड आपूर्ति करवाना कठिन हो रहा है।

ग्वार : रोकें या बेचें

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ग्वार की मांग और उत्पादन के आकड़ों को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि ग्वार में फिलहाल तेजी ही रहने वाली है. सीज़न में ग्वार ₹4200 से बढ़ते हुए ₹6200-6500 तक आ चुका है. हालाँकि बहुत बड़ी तेजी आने में शंका है क्युकी बाजार बड़ी तेजी के बाद बड़ी गिरावट की तरफ चला जाता है. यह चक्र कई दिन से बड़ी तेजी नहीं आने दे रहा है. बाजार धीरे-धीरे तेजी की तरफ बढ़ता दिख रहा है

यह भी पढ़ें – ग्वार लगातार तेज, रोकें या बेचें ?

यह भी पढ़ें – बासमती तेजी मंदी रिपोर्ट | धीरे धीरे निकल रही मांग, अब क्या करें ?

यह भी पढ़ें – नरमा तेजी मंदी रिपोर्ट | चीन व बांग्लादेश से बढ़ रही मांग, तेजी की संभावना प्रबल 

अपील | ग्वार का भाव | सरसों का भाव व सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट | Sarso Report in Hindi

हमारा किसान भाइयों और व्यापारी भाइयों से निवेदन है कि फसल बेचने और खरीदने से पहले, अपने पास की मंडी मे भाव का पता कर ले और हमारी वेबसाइट से भी अपडेट लेते रहे। वायदा कारोबार को भी लगातार मॉनिटर करते रहें। सरसों के भाव की अनिश्चितता को देखते हुए माल बेचने या खरीदने से पहले अपने आसपास का भाव जरूर पता कर लें। और अगर आप वीडियो के माध्यम से जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारा यूट्यूब चैनल “ मंदी भाव टुडे ” को जरूर सब्सक्राइब करें।

सरसों का भाव 29 जनवरी 2022

जयपुर भाव ₹7700 तेजी ₹50
दिल्ली भाव ₹7300 तेजी ₹100
आगरा / शमशाबाद / दिगनेर सलोनी भाव ₹8300 तेजी ₹100
अलवर सलोनी भाव ₹8300 तेजी ₹100
कोटा सलोनी भाव ₹8300 तेजी ₹100
हापुड भाव ₹7750 से 7800
निवाई & टोंक (कंडीसन)7600 से 7650 तेजी ₹100
निवाई & टोंक (मंडी)7225 से 7300 तेजी ₹150
हिसार कंडीशन भाव ₹7000
(मण्डी)भाव ₹6900
ग्वालियर कंडीशन भाव ₹7200
मोरेना कंडीशन भाव ₹7150
कामां/कुम्हेर/नदबई/डीग/नगर भाव ₹7421 तेजी ₹351
भरतपुर भाव ₹7421 तेजी ₹170 आवक 2000 से 2200
रायसिंगनगर भाव ₹6500 से 6840 आवक 200 से 250
बीपी आगरा भाव ₹8000 तेजी ₹200
शारदा आगरा भाव ₹8000 तेजी ₹200
तिल भाव ₹10200 से 10300
सरसों तेल कच्चीघानी भाव ₹1650 से 1660
कोलकता यूपी&एमपी लाइन भाव ₹7500 से 7550
हरियाणा&राजस्थान भाव ₹7750 से 7800
बयाना भाव ₹7452
कानपुर भाव ₹7400 तेजी ₹300
हिंडौन भाव ₹7450
खेड़ली भाव ₹7471
सुमेरपुर भाव ₹7620 से 7650

भरतपुर मंडी

सरसों भाव ₹7421 आवक 2000 से 2200
सरसों तेल कच्चीघानी भाव ₹1640 से 1650 तेजी ₹50
सरसों तेल एक्सपेलर भाव ₹1600 से 1610 तेजी ₹50
खल भाव ₹2850 से 2900

ग्वालियर मंडी

सरसों भाव ₹6800 से 7200 तेजी ₹100 आवक 1500
तिल मंडी भाव ₹9000 से 9700 आवक 30 से 35
तिल बिल्टीकट भाव ₹10700 से 10900

गंगानगर मंडी

सरसों तेल कच्ची घानी भाव ₹1600
सरसों तेल एक्सपेलर भाव ₹1560
खल भाव ₹2750

अलवर मंडी

सरसों भाव ₹7450 से 7500 तेजी ₹300 आवक 2000 से 2200
सरसों तेल कच्ची घानी भाव ₹1620 से 1630 तेजी ₹30
सरसों तेल एक्सपेलर भाव ₹1600 तेजी ₹20
खल भाव ₹2750 तेजी ₹50

खैरथल मंडी

सरसों भाव ₹7400 तेजी ₹350 आवक 1000 से 1200
सरसों तेल कच्ची घानी भाव ₹1620 से 1630 तेजी ₹20 से 30
खल भाव ₹2750 तेजी ₹50

गंगापुर मंडी

सरसों भाव ₹7300 से 7350 भाव डाउन ₹200 आवक 1500
सरसों तेल कच्ची घानी भाव ₹1590 से 1600 तेजी ₹20
सरसों तेल एक्सपेलर भाव ₹1580 तेजी ₹20
खल भाव ₹2825 से 2850 तेजी ₹25

सरसों तेल कच्छी घानी

कोलकाता भाव ₹1680
गंगापुर भाव ₹1610
श्री गंगानगर भाव ₹1600
आदमपुर भाव ₹ 1600
हिन्दू भाव ₹ 1610
दौसा भाव ₹1610
निवाई भाव ₹1600
भरतपुर भाव ₹1607 से 1608
टोंक भाव ₹1598
अलवर भाव ₹1607 से 1608
कोटा भाव ₹1607 से 1608
बूंदी भाव ₹1602 से 1603

सरसों तेल एक्सपेलर

भिवानी भाव ₹1530
श्री गंगानगर भाव ₹ 1550
चरखी दादरी भाव ₹1520
भरतपुर भाव ₹1601 से 1602
निवाई भाव ₹1570
अलवर भाव ₹1601 से 1602
कोटा भाव ₹ 1598 से 1599
बूंदी भाव ₹ 1596 से 1597

सरसों खल

गंगानगर भाव ₹ 2750
गंगापुर भाव ₹ 2825 से 2850
मोरेना भाव ₹ 2750
अलवर भाव ₹ 2750
खैरथल भाव ₹ 2750
आदमपुर भाव ₹ 2800
चरखी दादरी भाव ₹ 2800
भरतपुर भाव ₹ 2850 से 2900
जयपुर भाव ₹ 2800
कोटा भाव ₹ 2800
निवाई /टोंक भाव ₹ 2700
भारत मोदीनगर भाव ₹ 3181
इंजन मथुरा भाव ₹ 2951
शारदा आगरा भाव ₹ 2981
अमृत कुम्हेर भाव ₹ 3151
बीरबालक – जयपुर भाव ₹ 2801
शताब्दी – अलवर भाव ₹ 2951
चौधरी गाज़ियाबाद भाव ₹ 3081
आगरा – बीपी भाव ₹ 3000 से 3011
आगरा शारदा भाव ₹ 2991 से 3001
आगरा सलोनी भाव ₹ 3001 से 3011

ग्वार का भाव | ग्वार भाव 29 जनवरी 2022 | ग्वार तेजी मंदी व सरसों रिपोर्ट

ऐलनाबाद मंडी भाव ₹6021
सिरसा मंडी भाव ₹5951
आदमपुर मंडी भाव ₹6011
नोहर मंडी भाव ₹6120

ग्वार तेजी मंदी व सरसों रिपोर्ट

ग्वार तेजी मंदी व सरसों रिपोर्ट

ग्वार तेजी मंदी व सरसों रिपोर्ट

ग्वार तेजी मंदी व सरसों रिपोर्ट