Movie prime

धान 1121 हुआ ₹5100 के पार | जानिए क्या है वज़ह - रिपोर्ट

धान 1121 हुआ ₹5100 के पार | जानिए क्या है वज़ह - रिपोर्ट

धान 1121 हुआ ₹5100 के पार | जानिए क्या है वज़ह - रिपोर्ट
किसान साथियो जैसा कि हमने अपनी पिछली रिपोर्ट मे बताया था कि चावल के भाव में हुई बढ़ोतरी 1121 के भाव को 5100 रुपये के उपर खींच सकती है। आज सोमवार को ठीक ऐसा ही देखने को मिला है। गोहाना मंडी में आज 1121 धान के भाव ने 5137 रुपये प्रति क्विंटल के भाव के जादुई आंकड़ा छू लिया। इस रिपोर्ट में हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि अब इससे आगे बासमती के भाव में क्या क्या संभावनाएं बन रही हैं।  WhatsApp पे भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

किसान साथियो धान के बाजारों में पिछले कुछ दिनों से चल रही तेजी की तड़ा-तड़ी के बाद थोड़ा सा ठहराव जरूर आ गया था । लेकिन शुक्रवार को चावल के भाव में आयी तेजी ने फिर से बाजार को तेजी की तरफ मोड़ दिया। हमने पहले ही बताया था कि 1121 स्टीम के भाव इस सीज़न में पहली बार  9300- 9400 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। इस तेजी के बाद 1121 धान के भाव जो कि पहले ही 5000 के नजदीक आ चुके थे आज 5100 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर चुके हैं। 1121 के साथ साथ धान 1401 और PB1 में भी बड़ी तेजी चल रही है। सिरसा मंडी में तेजी की बड़ी छलांग लगाते हुए 1401 धान फिर से 5300 के स्तर को पार कर गया है। जबकि PB1 के भाव भी 5000 के उपर बने हुए हैं  ये भी पढे :- सुबह को तेज शाम को मन्दी | सरसों में भारी उठापटक | देखें आज की सरसों की तेजी मंदी रिपोर्ट

बासमती में अब आगे क्या
किसान साथियो 1121 धान के भाव  का 5100 के स्तर पर पहुंचना एक एतिहासिक बात है। क्योंकि इससे पहले ऐसे भाव कभी भी नहीं देखे गए हैं। बाजार के जानकार अब बासमती के भाव पर अपनी राय देने से बच रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि माहौल ऐसा बन गया है कि ये तेजी भाव को कहां तक लेकर जाएगी किसी को नहीं पता। लेकिन मंडी भाव टुडे का मानना है कि जब 5100 का लेवल पार हो ही गया है तो आगे 50-100 रुपये प्रति क्विंटल के तेजी जल्दी ही बन सकती है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्यों कि  जिस हिसाब से मिलों द्वारा धान खरीद ऑर्डर मिल रहे हैं उन्हें पूरा करने के लिए ज्यादा धान की खरीद करनी होगी लेकिन धान की आवक को देखकर लगता है कि अब मंडियों में ज्यादा धान नहीं आयेगा। किसानो के पास अब ज्यादा नहीं बचा है। इसलिए धान की मुह मांगे भाव में खरीद की जा रही है। ये भी पढे :- सरसों में अब पुराने भाव मिलना मुश्किल | देखें आज की सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट

आपकी जानकारी के लिए बासमती धान और चावल के ताजा भाव नीचे दे दिए गए हैं।

जहांगीराबाद मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 4350
धान सुगंधा भाव ₹ 3750
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4450
आवक 4000 बैग्स

जुलाना मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 5021 तेजी 141
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4750 तेजी 25

टोहाना मंडी
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4500

गोहद भिंड मंडी MP
धान 1121 भाव ₹ 4550
धान 1718 भाव ₹ 4480

बूंदी मंडी
धान 1718 भाव ₹ 4711 तेजी 117
धान 1509 भाव ₹ 4150
धान सुगंधा भाव ₹ 4100 तेजी 200
आवक 45000 बैग्स

गोहाना मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4700 तेजी 8
धान 1121 हाथ भाव ₹ 5137 तेजी 137

खैर मंडी
धान सरबती भाव ₹ 3301
धान सुगंधा भाव ₹ 3701 मंदी 54
धान 1121 भाव ₹ 4505 तेजी 84
धान 1718 भाव ₹ 4552 तेजी 166
धान DP भाव ₹ 4801 तेजी 100
धान 1509 हाथ भाव ₹ 4401 तेजी 120
आवक 5000 बैग्स

कोटकपूरा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4930 तेजी 150
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4650 तेजी 100
धान 1401 भाव ₹ 4930 तेजी 150

कैथल मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4750 तेजी 50

फतेहाबाद मंडी
धान 1401 भाव ₹ 5290 तेजी 115

नरवाना मंडी
धान 1125 कंबाइन भाव ₹ 4500 तेजी 50
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 5000

रतिया मंडी
धान 1401 भाव ₹ 5275 तेजी 125
धान 1509 हाथ भाव ₹ 4331
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4421 मंदी 79
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4671

डबरा मंडी
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4621 तेजी 120
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4500 तेजी 25
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 4400
आवक 3000 बैग्स

नरेला मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4774 तेजी 48
धान 1509 हाथ भाव ₹ 4366
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4472 तेजी 61

सिरसा मंडी
धान 1401 भाव ₹ 5352 तेजी 189
धान PB 1 भाव ₹ 5100 तेजी 245

अपील | फसलों के भाव | आज के मंडी भाव (Anaj Mandi Rate)

हमारे किसान भाइयों और व्यापारी भाइयों से निवेदन है कि फसल बेचने और खरीदने से पहले, अपने पास की मंडी मे भाव (Anaj Mandi Rate) का पता कर ले भावों की जानकारी सार्वजानिक स्रोतों से प्राप्त की गयी है इस डाटा का उपयोग से होने वाली हानि के लिए मंडी भाव टुडे किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं है। इस पोस्ट में हमने धान का भाव 2022,आज का मंडी भाव 2022,आज का मंडी भाव 2022, राजस्थान अनाज मंडी भाव 2022, हरियाणा मंडी भाव today, हरियाणा मंडी भाव today 2022, राजस्थान अनाज मंडी भाव 2022, आज का मंडी भाव: सरसों, मंडी भाव राजस्थान पत्रिका की जानकारी दी गईं है