सरसों किसानों के लिए खुशखबरी | 6 जिलों में फिर से शुरू होगी सरसों की सरकारी खरीद | जानें पूरी खबर

 

6 जिलों में फिर से शुरू हुई सरसों की सरकारी खरीद

किसान साथियों कई दिनों से सरसों की सरकारी खरीद में चल रही अनिश्चितता अब समाप्त हो रही है। हरियाणा सरकार की हैफेड एजेंसी ने सरसों की खरीद को फिर से शुरू करने का फैसला किया है। HAFED ने आज एक पत्र के जरिए 6 जिलों के जिला प्रबंधकों को फिर से सरसों की एमएसपी पर खरीद शुरू करने को कहा है। सरसों की यह खरीद 2 दिन यानी कि 11 मई से लेकर 12 मई तक चलेगी। सरसों की खरीद ई खरीद पोर्टल के जरिए की जाएगी। WhatsApp पर भाव देखने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करें

किन जिलों में होगी खरीद
पत्र से मिली जानकारी के अनुसार सरसों की सरकारी खरीद 6 जिलों में की जाएगी। इनमें भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, नूह  और रेवाड़ी जिला शामिल है। यही 6 जिले हरियाणा के मुख्य सरसों उत्पादक जिले माने जाते हैं।

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।