Movie prime

जौ मे आई ज़बरदस्त तेजी | दुगना हुआ जौ का भाव | ताजा रिपोर्ट

जौ मे ज़बर्दस्त तेजी दुगना हुआ जौ का भाव | जाने आज की रिपोर्ट नमस्ते किसान भाइयो मंडियों में गेहूं और सरसों के चौके और छक्के लगाने के बाद अब मंडी में जौ का जलवा दिखाई दे रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण मंडी भाव और अनाज की आवक
जौ मे आई ज़बरदस्त तेजी | दुगना हुआ जौ का भाव |  ताजा रिपोर्ट

जौ मे ज़बर्दस्त तेजी दुगना हुआ जौ का भाव | जाने आज की रिपोर्ट 

नमस्ते किसान भाइयो मंडियों में गेहूं और सरसों के चौके और छक्के लगाने के बाद अब मंडी में जौ का जलवा दिखाई दे रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण मंडी भाव और अनाज की आवक में कई बदलाव देखे गए हैं। चूंकि यूक्रेन जौ का एक बड़ा उत्पादक और निर्यातक देश है। और युद्ध के कारण वहां से अन्य देशों को जाने वाली जौ की सप्लाई बाधित है। इसीलिए विश्व स्तर पर जो कि कमी है।

जौ की उपलब्धता कम होने के कारण बीयर फैक्ट्रियों में जौ की सप्लाई मांग की तुलना में कम हो गई है। मांग ज्यादा होने और सप्लाई कम होने की वजह से जौ का भाव MSP से भी दोगुना हो गया है। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि माल्ट का भाव भी जल्द बढ़ सकता है। जैसा कि आप सबको पता है कि माल्ट के भाव बढ़ने का सीधा असर बियर के रेट पर देखने को मिल सकता है। फ़िलहाल माहौल के देख कर यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले दिनों में बियर के रेट में बढ़ोतरी निश्चित है।


दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जौ का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 1635 रुपए प्रति क्विंटल सरकार द्वारा तय किया गया है, लेकिन हाजिर मंडियों में यह 3 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पार जाता दिखाई दे रहा है।

हरियाणा के रेवाड़ी जिले की बात की जाए, तो यहाँ इस बार जौ का रकबा काफी कम है। किसान नकदी फसल गेहूं और सरसों पर ज्यादा जोर देते हैं। हालांकि एक दिन में यह रुझान नहीं बदला है। पिछले कई सालों से जौ का भाव अच्छा नहीं मिलने के कारण ज्यादातर किसान जौ की खेती से पीछा छुड़ा रहे थे। अब हालात ऐसे हो चुके हैं कि रेवाड़ी जिले में जौ का रकबा धीरे-धीरे सिमटकर 2 हजार हेक्टेयर के आसपास रुक गया है।

पिछले कुछ वर्षों में जौ की आवक 23.7 हजार क्विंटल दर्ज की गई थी। लेकिन इस बार कहानी थोड़ी अलग है। खलियावास माल्ट फैक्ट्री और अनाज मंडी में 1.5 लाख क्विंटल जौ की आवक अब तक हो चुकी है. जौ की बिक्री में नजर आ रही तेजी का सबसे बड़ा कारण इस समय रूस और यूक्रेन का युद्ध को माना जा रहा है.

यूक्रेन रूस युद्ध होने के कारण जौ के आयात में कमी देखी गयी है और घरेलू डिमांड तेज़ी से बढ़ती नजर आ रही है। ऐसे में जौ की कीमतों में और बढ़ोतरी होने की संभावनाएं देखी जा रही है, जिस वजह से बीयर के रेट में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

जौ का भाव 28 अप्रैल 2022
Barley ke bhav

बूंदी मंडी मे जौ का रेट 2500/2900
गंगानगर में जौ आज का रेट 2980
किशनगढ़ में जौ का टॉप भाव 2700-3000
सिरसा मंडी जौ का का ऑनलाइन प्राइस 2741
ऐलनाबाद मंडी जौ का आज का भाव 2650/2950
संगरिया मंडी जौ का भाव ₹ 2825 से 2900

जौ का भाव 27 अप्रैल 2022
Barley ke bhav

बूंदी मंडी का टॉप भाव ₹2852
किशनगढ़ मंडी का ऑनलाइन प्राइस 3050
ऐलनाबाद मंडी में जौ का भाव (rate) 2921

अपील

दोस्तो हमे पूरी उम्मींद है कि आपके लिए यह अनाज मंडी ताजा भाव की जानकारी उपयोगी होगी। जानकारी सार्वजनिक स्त्रोतों-प्राप्त की गयी है। माल खरीदने और बेचने-पहले अपने आसपास की मंडी का भाव पता कर ले। इस जानकारी-होने वाले नुक़सान के लिए मंडी भाव टुडे जिम्मेदार नहीं है